मऊरानीपुर। इस समय नगर व क्षेत्र के हालातों ने प्रशासन को हिला के रख दिया ।जहा नगर में हो रही लूट व चोरी की घटनाओं ने प्रशासन की नींद हराम कर दी है।वही मंगलवार की सुबह ग्राम पृथ्वीपुर में एक गाय को कुल्हाड़ी मार कर मार डालने से बवाल की स्थिति पैदा हो गई। जिसे प्रशासन ने मेहनत मशक्कत करने के बाद राहत की साँस ली। कि शाम के लगभग 7 बजे नवीन गल्ला मंडी परिसर में दर्जनों गौवंश की मृत की सूचना ने स्थानीय प्रशासन के हाथ पैर फुला दिए ।
जानकारी के अनुसार नवीन गल्ला मंडी परिसर में शाम 7 बजे के लगभग डेढ़ दर्जन गौवंश की मौत अज्ञात कारणों के चलते हो गई।यह घटना आग की तरह नगर में फैल गई।जिससे बजरंग दल,गौ सेवक ओर नगर से सैकड़ो व्यक्ति मंडी परिसर में पहुच गए।सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह कोतवाली प्रभारी के बी सिह मय फोर्स के घटना स्थल पहुच गए ।
मृत गौवंशो का पोस्टमार्टम कराते हुए मंडी परिसर में ही गड्ढा खुदवा कर दफनाने की तैयारी शुरु कर दी।बताया गया कि किसी ने अपना खराब अनाज या अन्य फसल जिसमे जहरीला पदार्थ मिला हुआ था उसे फेक दिया जिसे गौवंशो ने खा लिया जिससे उनकी मौत हो गई।
