मतदाता जागरूकता रैली झांसी दुर्ग से निकाल 20 मई हेतु मतदान अवश्य करने का लिया संकल्प
सनशाइन क्लब झांसी एवं स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल की अध्यक्षता , क्लब के संस्थापक अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य , अपर नगर आयुक्त माननीय मो.कमर के मुख्य आतिथ्य व क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल के संयोजन में आज स्किल्ड इण्डिया सोसाइटी के डायरेक्टर नीरज सिंह , चेयरमैन ओम प्रकाश अग्रवाल गोयनका पब्लिक स्कूल , प्रबधक अभय अग्रवाल जवाहर पब्लिक , सतीश कुमार सिंह GIC व उस्मान जी नेशनल हाफिज सिद्दीक के सहयोग से मतदाता जागरूकता रैली रानी लक्ष्मीबाई किले से आरम्भ हुयी।
किले पर सनशाइन क्लब झांसी के पदाधिकारियों व विद्यालयों के बच्चों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण कर किया तत्पश्चात मतदान क्यों आवश्यक है इस पर माननीय मुख्य अतिथि ने प्रकाश डालते हुए देश के लोकतन्त्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान की भूमिका महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा ये हम सबका मौलिक अधिकार भी है और कर्तव्य भी।
अपर नगर आयुक्त महोदय ने मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ हरी झण्डी दिखा किया। रैली में क्लब व विद्यालय के बच्चों के साथ एन सी सी कैडेट्स व रोबर रेंजर्स के नारों पहले मतदान – फिर जलपान एवम बीस मई को वोट डालने जाना है – जाना है भई जाना है आदि से वातावरण गुंजायमान हो उठा। सुबह सुबह नवीन ऊर्जा व शक्ति से रैली में बच्चे बनो देश के भाग्य विधाता – जागो अब प्यारे मतदाता , सारे काम छोड़ो – सबसे पहले वोट दो आदि स्लोगन लिखी तख्तियों का प्रदर्शन देखते ही बन रहा था।
रैली गंगाधर राव मंच से होती हुई राजकीय संग्रहालय से होती हुई लक्ष्मीबाई पार्क में रानी की प्रतिमा तले पहुंची जहां पुनः अपने अभिभावकों , पड़ोसियों व मुहल्ले वालों को गर्मी से बचने व सुबह जल्दी उठकर कर मतदाताओं को गर्मी व भीड़ की लाइन से बचने हेतु प्रेरित करने की शपथ ग्रहण करायी गयी।
मतदाता जागरूकता रैली व संकल्प कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष संजय लिखधारी , कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र डालमिया , अजय अग्रवाल कार्ड पैलेस , देवेंद्र जड़िया , विशाल गुप्ता , गोपाल कुमार साहू , राकेश लोहिया , अजय राय , मनोज कुमार सोनी , दिनेश पाठक , माधुवेंद्र वर्मा , सुनील साहू , प्रियांसु श्रीवास्तव , पूजा ठाकुर , शिखा द्विवेदी , रितिका साहू , कपिल देव तिवारी , अब्दुल वहीद , अंशुल दुबे , सुहाना , आकांक्षा तिवारी , ताज मो. खान , मु. इमरान खान आदि ने सक्रिय सहभागिता की व कार्यक्रम को सफल बनाया।
मतदाता जागरूकता रैली का संचालन गोयनका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा मल्होत्रा ने व संकल्प शपथ उपरान्त समापन पर सभी के प्रति आभार मानव विकास संस्थान से सम्बद्ध अजय सिंह राठौर ने व्यक्त किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
मतदाता जागरूकता रैली झांसी दुर्ग से निकाल 20 मई हेतु मतदान अवश्य करने का लिया संकल्प रिपोर्ट 8318270566अनिल मौर्य
