मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक अनूपपुर के शाखा प्रबंधक फिदा हुसेन बोहरा ने लि स्वैछिक सेवानिवृत्ति, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

गणमान नागरिकों ने दी भव्य विदाई ।

अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे )मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा प्रबंधक फिदा हुसैन बहुरा ने 10 माह पूर्व स्वैच्छिक सेवानिवृत्त ले ली है श्री बोहरा 1984 में अपनी सेवाएं इस बैंक में शुरू की थी जो 39 वर्षों तक निरंतर जारी रही आज एक भव्य समारोह में उनकी विदाई समारोह आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख रूप से शहडोल ग्रामीण बैंक के अधिकारी आशीष पांडे (डीआरएम )एवं हर्ष कुमार मैनेजर (सी एस टी,) भी शामिल हुए, उक्त गरिमा में कार्यक्रम में श्री बोहरा जी के पूज्य माता जी, पिता जी एवं उनके परिवार के सदस्य विशेष रुप से उपस्थित थे, उक्त कार्यक्रम में अनूपपुर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक पवन छिब्बर जी, राजीव शुक्ला , वर्तमान ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राजेंद्र अग्रवाल, राकेश शर्मा, देवव्रत , दिलीप मिश्रा परमीत एवं ग्रामीण बैंक पूरे जिले की शाखा प्रबंधक, कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे, पत्रकार राजेश शिवहरे एवं अन्य उपस्थित लोगों ने बोहरा जी की उज्जवल भविष्य की कामना की श्री शिवहरे ने अपने उद्बोधन में श्री बोहरा जी के सेवानिवृत्त के उपरांत सामाजिक कार्यों में अपने को खपाने की अपील की एवं उनके उज्जवल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *