Headlines

मध्यप्रदेश के सतना में स्कूली वाहन और बस की भिड़ंत में 6 बच्चों समेत सात की मौत, रिपोर्ट -संदीप

भोपाल 22 नवंबर सतना जिले के बिरसिंहपुर के पास एक स्कूली वाहन और बस की हुई भिड़ंत में 6 स्कूली बच्चों समेत सात लोगों की मौत की खबर है । बताया जा रहा है कि बिरसिंहपुर के लकी कान्वेंट स्कूल का वाहन बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रही सवारी बस से उसकी भिड़ंत हो गई। यह हादसा सुबह 9:30 बजे के करीब उज्जैनी मोड़ के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि भिड़ंत में चालक रंजन सहित छह बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई बस में सवार 9 लोगों को भी चोट आई है सभी घायलों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल ले जाया गया है बताया जा रहा है कि यह हादसा किस गति के कारण हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूली वाहन भी काफी तेज गति से आ रहा था । दोनों आमने सामने टकरा गए। डॉक्टरों ने 6 बच्चों को मृत घोषित कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी राहुल जैन, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *