Headlines

मनोहर पारिकर के जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम , आखिरी सांस तक देश की सेवा की

पणजी 17 मार्च पूर्व रक्षा मंत्री और वर्तमान में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके निधन पर खेद जताया है।

मनोहर पर्रिकर की हालत के मद्देनजर उनके निवास स्थान के बहार भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था । उनका इलाज कर रहे डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। आपको बता दें कि हालत बिगड़ने के बाद शनिवार से ही मनोहर पारिकर अस्पताल में भर्ती थे

आपको बता दें कि मनोहर फरवरी 2018 में अग्नाशय कैंसर से पीड़ित थे । मनोहर पारिकर की पहचान एक ईमानदार और सादगी भरा जीवन जीने वाले नेताओं के रूप में थी।

मनोहर पर्रिकर का जीवन बेहद ही सादगी भरा था । गंभीर बीमारी के चलते उनकी सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन उन्होंने पूरी लगन के साथ अपनी आखिरी सांस तक जनता की सेवा की । पार्टी में मनोहर के काम के प्रति जोश और जज्बे की हमेशा तारीफ होती रही। उन्होंने युवाओं में जोश पैदा करने की मिसाल कायम की

मनोहर पर्रिकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के बावजूद मुख्यमंत्री परिकर नाम में ड्रिप लगाए हुए ही ऑफिस जाते थे और नेताओं के साथ बैठक करते थे बता दें कि मनोहर पर्रिकर की पत्नी भी कैंसर से जंग लड़ते हुए जिंदगी हार गई थी।

मुंबई से ग्रेजुएट मनोहर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय प्रचारक रहे। वह 3 बार से गोवा के मुख्यमंत्री रहे। देश के रक्षा मंत्री भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *