Headlines

मप्र 12वी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, विवेक बने टॉपर, रिपोर्ट-संदीप

भोपाल 15 मई। मध्य प्रदेश के 12वीं का बोर्ड का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया। एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। 72.37% विद्यार्थियों को सफलता मिली है । 12वीं आर्ट में दृष्टि सनोदिया साइंस मैथ में आर्या, कॉमर्स में विवेक गुप्ता ,एग्रीकल्चर में प्रज्ञा चौरसिया साइंस बायोलॉजी में सृजन श्रीवास्तव और प्रतीक्षा शर्मा ने फाइन आर्ट में टॉप किया है

सुबह 11 बजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर रिजल्ट अपलोड किए गए. इस साल 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई थी. परीक्षा के लिए 7 हजार से ज्यादा सेंटर बनाए गए थे और करीब 7.69 लाख स्टूडेंट्स 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. 2018 में 12वीं का रिजल्ट 68.04 परसेंट था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *