Headlines

महापौर बोले- मैं संवार रहा शहर को, बस आप दिल से बोले- आई लव माय झांसी, रिपोर्ट-रोहित, सत्येंद्र, देवेंद्र

झाँसी। जोश और जुनून के साथ नई कल्पनाओं को धरातल पर उतारने के लिए महापौर रामतीर्थ सिंघल ने फिर एक बार नगर को अपनी अनूठी सोच का उदाहरण पेश किया है। माटी के प्रति समर्पण और प्यार के भाव को प्रदर्शित करती एक तस्वीर नगर निगम नगर के चौराहे पर लगाई है ।

इस तस्वीर को महापौर में फेसबुक पर शेयर भी किया है । हालांकि उन्होंने तस्वीर के बारे में एक दिन पहले ही सोशल मीडिया के जरिए यह संदेश दिया था कि जल्द ही ऐसी तस्वीरें नगर के विभिन्न चौराहों पर नजर आएंगी, ताकि लोग हर पल झांसी की प्रति अपनी निष्ठा का तस्वीर देखने के बाद दिल की गहराइयों तक एहसास करते रहे।

महापौर रामतीर्थ संभवत ऐसे राजनेता है जो संगठनों और लोगों के द्वारा यह जाने वाले नएपन को अपने जेहन में उतारने के बाद उसका लाभ नगर को देने की रणनीति तैयार करते रहते हैं।

बात चाहे मध्य प्रदेश में बनी गौशाला की हो जहां महापौर ने बीते दिनों दौरा किया था। गौशाला में अपनाई जा रही तकनीकों को बहुत बारीकी से समझा था इसके अलावा अन्य शहरों के दौरे पर गए महापौर वहां से कुछ न कुछ नया लेकर आते हैं ।

महापौर की नगर को खूबसूरती प्रदान करने की मुहिम में आई लव माय झांसी की एक सराहनीय पहल कही जाएगी । हम जिस माटी में जन्मे और रह रहे हैं , उसमें अपना सामाजिक आर्थिक व अन्य प्रकार का योगदान दे रहे हैं , उस शहर के साथ हमारा दिल की गहराइयों से नाता होता है । यह बात समझते हुए महापौर राम सिंघल ने चौराहों पर तस्वीर लगा कर यह संदेश देने की कोशिश कर रहे है कि हम झांसी को सवारने की पूरी कोशिश करेंगे, तो आप झांसी को दिल से याद करें और बदली झांसी की तस्वीर और हालातों को लोगों के सामने बयां करने से हिचके नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *