कोंच (जालौन)। घर में घुसकर गाली-गलौच कर मारपीट किये जाने की घटना को लेकर पीडित महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपा।
कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपते हुये मुहल्ला आजाद नगर निवासी
आसमा पत्नी हसीब अहमद ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब दो बजे बह घर पर मौजूद थी जबकि घर के पुरूष सदस्य काम से गये हुये थे तभी घर से पूर्व में भाग चुकी उसके देवर की पत्नी के भाई अनीस,नफीस,शकील,शानू पुत्रगण हनीफ
निवासी ग्राम पिण्डारतू थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात घर में घुस आये और अपनी बहिन के बारे में पूंछते हुये गाली-गलौच कर उसके साथ मारपीट करने लगे साथ ही बदनियती से उसे पकड़ लिया। आसमा ने बताया कि अपने बचाव में जब बह चीखी-चिल्लाई तो उक्त लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग गये। विदित हो कि प्रार्थिनी आसमा के देवर की पत्नी मन्तशा बीते रोज अपने दो बर्षीय बेटे के साथ नगर के ही सरफराज नामक युवक के साथ घर से भाग गयी थी जिसकी रिर्पोट आसमा के पति हसीब अहमद द्वारा कोतवाली में दर्ज करायी गयी थी और अभी तक मन्तशा का कोई पता नहीं चल सका है।
