लखनऊ 20 अक्टूबर। मेरठ में हाईवे स्थित एक होटल में खाना खाने गए मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह और एक महिला ने थाने में देरी का विरोध किया इसको लेकर होटल में बवाल हो गया। आरोप है कि नशे की हालत में महिला ने तोड़फोड़ करते हुए गाली दी । इसके बाद होटल मालिक भाजपा नेता और उसके स्टाफ में होटल को बंद करके दरोगा की जमकर पिटाई की।
इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने एसपी सिटी से मामले की जांच को कहा है।
बताया जाता है कि भाजपा के पार्षद चौधरी मनीष पवार का हाईवे स्थित खेरवा चौक प्ले के पास ब्लैक पेपर नाम से होटल है। परतापुर थाने की मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल पवार कंकर खेड़ा निवासी एक महिला के साथ देर रात अपनी कार्य से होटल में खाना खाने के लिए गए थे।
आरोप है कि दरोगा और महिला नसीब में थी दोनों ने वेटर को खाने के लिए आर्डर दिया बताती है कि ऑर्डर में कुछ देरी होने पर महिला ने गुस्से में आकर कर्मचारियों को अपशब्द बोलते हुए अभद्रता की। आरोप यह भी है कि विरोध करने पर होटल प्रबंधक धामा और स्टाफ के साथ मारपीट की गई
बताते हैं कि महिला इतने गुस्से में थी किसने दरोगा से पिस्टल निकालने को कहा इस दौरान होटल मालिक मनीष ने कर्मचारियों से होटल का गेट बंद करवा दिया और पुलिस के अधिकारियों को फोन कर दिया हंगामे के दौरान दरोगा के साथ गई महिला ने टेबल से लेट उठा कर तोड़फोड़ की
जब महिला पुरुषों कर रही थी तो होटल के स्टाफ ने दरोगा को घेर लिया। जब दरोगा ने फोन निकालकर वीडियो बनाने की कोशिश की तो स्टाफ के लोगों ने उनसे फोन छीन लिया गाली गलौज के दौर के बीच होटल मालिक ने चौकी इंचार्ज से गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ चलने शुरू कर दिए वर्दी में दरोगा को कई थप्पड़ मारे गए इतना ही नहीं चौकी इंचार्ज को नीचे पटक दिया गया।
होटल में जब यह सब हो रहा था तब महिला में कर्मचारियों के कपड़े खींचे । घटना के दौरान ही सीओ दौराला पंकज कुमार फोर्स के होटल पहुंचे और उन्होंने दरोगा व उसके साथ महिला को हिरासत में ले लिया दोनों का मेडिकल कराया गया।
एसपी सिटी रणविजय सिंह भी कंकरखेड़ा थाने रात में 2:00 बजे पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली ।महिला ने होटल के मालिक मैनेजर और कर्मचारी पर मारपीट छेड़छाड़ और बंधक बनाकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
