महिला डॉक्टर की आत्महत्या मामले में सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

पुणे | महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक महिला डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में आरोपी सब इंस्पेक्टर गोपाल बदने की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया|
सतारा जिले के फाल्टड़ तालुका में 28 वर्षीय डॉक्टर 30 अक्टूबर को एक होटल में फंदे से लटकी मिली थी | अपनी हथेली पर लेकर सुसाइड नोट में डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि बदने ने कई बार उससे दुष्कर्म किया, जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया| सतारा पुलिस ने एक बयान में कहा बदने पर अपने पद का दुरुपयोग करके अनैतिक, अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *