उत्तर प्रदेश- महुआ मोइत्रा की सदस्यता रद्द मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक की एक ऑडियो क्लिप को प्रेस कॉन्फ्रेंस प्ले कराया,अखिलेश यादव ने कहा-
सुब्रत पाठक पर कोई कार्रवाई नही हुई,माँ बहन की गाली पर कोई कार्रवाई नहीं,महुआ मोइत्रा पर कार्रवाई हो गई।
कानपुर: हटिया बर्तन बाजार में मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी अरेस्ट शनिवार को मूलगंज थाना क्षेत्र के हटिया बर्तन बाजार में एक गाय को डंडा मारने से शुरू हुई छोटी सी कहासुनी जानलेवा हमले में बदल गई। विरोध शुरू हुआ तो बहस तूल पकड़ गई। उसने फिर अपने दोस्तों के साथ हमला किया। पहले पीटा, फिर युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। दुकानदार ने घायल को निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं।
