Headlines

माँ मनोकामना को लगाया जाएगा 356 व्यंजनों का भोग, 11 को गाजे-बाजे के साथ राम मंदिर में हो रहा आगमन, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

अनूपपुर (मध्यप्रदेश राजेश शिवहरे) माँ मनोकामना समिति अनूपपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्षों की भांति इस वर्ष भी 11 नवंबर 2023 को गाजे-बाजे के साथ राम मंदिर में माँ मनोकामना का भव्य आगमन हो रहा है।
बताया गया कि माँ मनोकामना का भव्य दरबार सजाया जा रहा है।जिसमें सभी नगरवासी एवं दूरदराज से पहुंच सकने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है।
माँ मनोकामना समिति आप सभी से आशा एवं विश्वास रखती है की विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आप सभी अपना अमूल्य समय एवं भरपूर सहयोग और स्नेह हमें प्रदान करेंगे।एवं माँ मनोकामना की सेवा एवं उनके दरबार को और अधिक भव्य बनाने में सहभागी बनेंगे।साथ ही माँ मनोकामना का‌ आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
आप सभी के सहयोग एवं स्नेह से हर‌ वर्ष दरबार की महिमा एवं भव्यता बढ़ती चली जा रही है और आशा करते हैं कि आप सभी का स्नेह एवं सहयोग हमारी समिति को निरंतर इसी तरह मिलता रहेगा।जिससे आने वाले हर वर्षों में भी मां का दरबार और अधिक भव्यता के साथ सजाया जाएगा।
माँ मनोकामना समिति ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 11/11/2023 दिन शनिवार को गाजे-बाजे के साथ मां का आगमन दोपहर 3 बजे राम जानकी मंदिर अनूपपुर में होगा।जहां सभी लोग एकत्रित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *