मार्केट संवाद ब्यूरो
ललितपुर 12 अप्रैलः यूपी के सीएम के तेवर आज कुछ ज्यादा ही तीखे दिखे। बुन्देलखण्ड के ललितपुर मे अधिकारियो के साथ बैठक मे योगी ने साफ कहा कि योजनाएं धरातल पर नजर आएं। किसी के साथ भेदभाव ना करे। कानून का राज हर किसी को एहसास कराना है।
सर्किट हाउस मे समीक्षा बैठक मे विभिन्न विभागो के अधिकारियो के पेंच कसते हुये योगी ने साफ किया कि विभागीय शिथिलता किसी प्रकार स्वीकार्य नहीं होगी।
इससे पहले ललितपुर पहुंचे योगी का नेताओ ने भव्य स्वागत किया।
