Headlines

माधौगढ़ एसडीएम ने बंगरा में लगाई अदालत,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

माधौगढ़। एसडीएम और अधिवक्तायों के बीच तनातनी कम होने का नाम नहीं ले रही है,वहीं एसडीएम गांव-गांव जाकर अदालत लगाकर वादकारियों के चहेते बन गए हैं

।दो दर्जन से ज्यादा वकीलों के पक्ष में होने के बाद एसडीएम मनोज सागर लगातार गांव में जाकर कोर्ट लगा रहे हैं। जिससे वादकारियों में खुशी है,कि उनके मुकद्दमों में समय से फैंसला हो रहा है। जिससे उनका समय भी बच रहा है और पैसे की बर्बादी नहीं हो रही है।

इसके पहले वादकारियों को तहसील आने में अपना पैसा बर्बाद करना पड़ता था।एसडीएम ने बंगरा में जाकर 15 मुकद्दमें सुने। लगातार गांव में सुनवाई होने से 10-10 साल से लंबित मामले निपटाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *