Headlines

माया और अखिलेश नवरात्र से संयुक्त कैंपेन शुरू कर सकते हैं, आज बसपा की सूची जारी होने की संभावना, रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 14 मार्च । लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी का गठबंधन नवरात्र से संयुक्त प्रचार अभियान शुरू कर सकता है। इसके लिए मायावती और अखिलेश यादव के संयुक्तरैलियां भी कर सकते हैं । संभव है कि आज बहुजन समाज पार्टी की ओर से 33 प्रत्याशियों की घोषणा की जाए। इसकी सूची तैयार हो चुकी है।

बहुजन समाज पार्टी की ओर से संभावित प्रत्याशियों की सूची को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है । उसमें सहारनपुर से हाजी फजलर रहमान, मेरठ से हाजी याकूब कुरैशी धरहरा से अरशद इलियास सिद्दीकी, डुमरियागंज से आफताब आलम गाजीपुर से अफजाल अंसारी भदोही से रंगनाथ मिश्र, संत कबीर नगर से भीष्मा शंकर, कैसरगंज से संतोष तिवारी, अंबेडकर नगर से राकेश पांडे सीतापुर से नकुल दुबे प्रतापगढ़ से अशोक त्रिपाठी आगरा से मनोज सोनी,

मसरख से डॉक्टर नीलू सत्यार्थी मोहनलालगंज से सीएल वर्मा, बास गांव से दूध राम नगीना से गिरीश चंद जाटव बुलंदशहर से योगेश वर्मा शाहजहांपुर से अमरचंद joint, जालौन से अजय सिंह पंकज, लालगंज से घूरा राम , गौतम बुद्ध नगर से सतवीर नागर, अमरोहा से मलूक नागर, अलीगढ़ से अजीत बालियान, फर्रुखाबाद से मनोज अग्रवाल , हमीरपुर से संजय कुमार साहू , देवरिया से मनोज जायसवाल , सुल्तानपुर से चंद्र भद्र सिंह , सलेमपुर से आर एस कुशवाहा, अकबरपुर से निशा सचान फतेहपुर से सुखदेव प्रसाद वर्मा और बस्ती से राम प्रसाद चौधरी के नाम बताए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *