Headlines

मायावती को जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे अखिलेश यादव, रिपोर्ट- रिंकू

लखनऊ 15 जनवरी । बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी। अखिलेश यादव ने मायावती को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया इस मौके पर मायावती ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं से जीत के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

मायावती ने कहा कि मेरा जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाता है। मैंने अपना जीवन दलित और गरीब कल्याण के लिए समर्पित कर दिया है आप कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुड़ जाएं।

उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा मायावती ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार कर्जमाफी का वादा कर रही है वहां किसानों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है कई जगह से शिकायतें आ रही हैं एक बार देश के सारे किसानों का पूरा कर्जा माफ होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *