मिर्जापुर : गंगा स्नान के लिए गई बच्ची किशोरी और चार महिलाएं ट्रेन से कटी

मिर्ज़ापुर | यूपी के मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय कालका मेल की चपेट में आने से दो बहनों समेत 6 लोगों की मौत हो गई| इनमें चार महिलाएं, एक किशोरी और एक बच्ची शामिल है| यह सभी कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने जा रही थी| मृतकों में चार मिर्जापुर एक सोनभद्र की है, जबकि एक महिला की पहचान नहीं हो सकी |
राजगढ़ के खमरिया निवासी दो सगी बहनें शिव कुमारी (17) और साधना(12) चाची सविता(30) के साथ बुधवार की सुबह 9:15 बजे गंगा स्नान करने निकली थी| साथ में सविता की पड़ोसी अंजू(20) भी थी| सभी चोपन – प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन में सवार हुई| इसी ट्रेन में सोनभद्र के बसवा गांव की कलावती (57)भी थी | ट्रेन सुबह 9:15 बजे चुनार स्टेशन पर रुकी| पुलिस के मुताबिक पुलिस, ट्रेन से उतरकर महिलाएं प्लेटफार्म नंबर 3 की तरफ ट्रैक पार कर रही थी| इसी बीच कालका मेल आ गई और उनके शरीर के चिथरे उड़ गए, |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *