मुंबई: INDIA गठबंधन की मेगा रैली में NC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “पहले भारत जोड़ो यात्रा कन्नियाकुमारी से शुरू हुई थी और कश्मीर में समाप्त हुई। कश्मीर में बर्फ पड़ रही थी, कई लोगों ने बर्फ देखी नहीं थी। यह हमारा भारत है…आपको अपने वोटों की रक्षा करनी है क्योंकि यह मशीन(EVM) चोर है। जब आप अपना वोट डालें, तो कागज़ की जाँच करें…जब INDIA गठबंधन की सरकार आएगी, तो यह मशीन ख़त्म हो जाएगी और चुनाव आयोग स्वतंत्र हो जाएगा…”
मुंबई: INDIA गठबंधन की मेगा रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “हम राहुल गांधी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने पूरे देश में यात्रा की…और एक संदेश देने का काम किया है जो आज के दौर में बहुत जरूरी है। आज एक तरफ जहां नफरत फैलाई जा रही है, जहां संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है…वहां राहुल गांधी ने सभी लोगों को जोड़ने के लिए, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए, नफरत को हराने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं…”
मुंबई: पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा, “…आज मैं देख रही हूं कि यहां हम अलग-अलग विचार और सोच के लोग जमा हुए हैं। यही हिंदुस्तान है…चुनाव आने वाले हैं और संविधान का सबसे ताकतवर हथियार आपका वोट आपके हाथ में है…”
