Headlines

मुख्य अतिथि डॉ० संदीप सरावगी ने एन०एम०डी ब्यूटी पार्लर का फीता काटकर किया उद्घाटन रिपोर्ट: अनिल मौर्य

मुख्य अतिथि डॉ० संदीप सरावगी ने एन०एम०डी ब्यूटी पार्लर का फीता काटकर किया उद्घाटन

*बेटियों का विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान: डॉ० संदीप*

झांसी। बी०के०डी रोड स्थित द ग्रैंड तुलसी होटल के समीप एन०एम०डी ब्यूटी पार्लर का झांसी के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं कार्यक्रम उद्घाटन के मुख्य अतिथि डॉ० संदीप सरावगी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सर्वप्रथम डॉ० संदीप का मार्केट संवाद के संवाददाता अनिल मौर्य ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत पश्चात डॉ० संदीप सरावगी ने फीता काटकर एन०एम०डी ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन किया। एन०एम०डी ब्यूटी पार्लर की संचालक मानसी त्रिपाठी लेक्मे सर्टिफाइड हैं जिन्होंने ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग दिल्ली स्थित लेक्मे इंस्ट्यूट से ली है, जो अपना अनुभव ब्यूटी पार्लर में सेवा लेने आई युवतियों एवं महिलाओं के साथ सांझा करेंगी। इस अवसर पर डॉ० संदीप ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस नए भारत में बेटियां किसी से कम नहीं हैं, पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, हमारी बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रही हैं, हम समाज के सभी वर्गों से निवेदन करना चाहते हैं कि वह अपनी बेटियों को किसी से कम ना समझें, और उन्हें स्वतंत्र रूप से अपना कार्य करने दें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से (संपादक) रवि त्रिपाठी, हरि प्रकाश त्रिपाठी, नैंसी त्रिपाठी, दिव्यांशी त्रिपाठी प्रदीप नगरिया (पार्षद), संदीप नामदेव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *