पटना 8 अगस्तः बिहार के मुजफफरपुर बालिका गृह कांड मे आज विवाद मे घिरी समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। मंजू ने काल डिटेल्स मांगी है। इसकी जांच की मांग की है। उन्हांेने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप दिया है।
आपको बता दे कि बालिका गृह कांड का मास्टरमांइड ब्रजेश ठाकुर के साथ मंजू वर्मा के पति चन्द्रशेखर वर्मा की फोन पर बात के बाद मामला गर्मा गया है। दोनो के दोस्ताना संबंध का खुलासा हुआ है।
उन्होने कहा मुझे सीबीआई और हाईकोर्ट पर पूरा विश्वास है. मामले की जांच होने के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी. मेरे पति निर्दोष हैं और निर्दोष साबित भी होंगे.’
उन्होंने कहा, ‘मेरे पति एक राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं. मैं भी राजनीति और सामाजिक जीवन में हूं और मंत्री हूं. ऐसे में हर किसी का फोन रिसीव करना मेरा दायित्व बनता है.’ इस दौरान मंजू वर्मा ने कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड (CDR) पर भी सवाल उठाए और इसको सार्वजनिक करने की मांग की. उन्होंने कहा कि अगर सिर्फ बात करने की वजह से उनके पति चंद्रशेखर वर्मा दोषी हैं, तो उनसे बात करने वाले भी दोषी हैं. ऐसे लोगों के नाम भी सामने आने चाहिए.
