सुल्तानपुर 12 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मेनका गांधी ने खुलेआम मुसलमानों को धमकाकर वोट मांगना शुरू कर दिया है ।मेनका गांधी मुस्लिम इलाके में नुक्कड़ सभा में धमकी देते हुए कह रही हैं कि मैं तो चुनाव जीत रही हूं । ऐसे में आप हमारा साथ दीजिए वरना कल जब आप काम के लिए हमारे पास आओगे, तो समझ लीजिए मैं क्या करूंगी। मैं कोई महात्मा गांधी की छठी औलाद नहीं हूं
सुल्तानपुर जिले के गांव तूरावखानी मैं एक नुक्कड़ सभा को मेनका गांधी संबोधित कर रही थी । जिसने मुसलमानों को देखते हुए वोट मांग रही हैं । इस जनसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वीडियो में मेनका गांधी कह रही है कि हम खुले हाथ और खुले दिल के साथ आए हैं । आपको कल मेरी जरूरत पड़ेगी । जब आपको जरूरत के लिए नींव डालनी है , तो सही वक्त है।
मेनका गांधी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने कहा कि मेरे फाउंडेशन में आपके लिए ₹1000 खर्च किए हैं , लेकिन जब चुनाव आता है वह कहते है कि हम बीजेपी को वोट नहीं करेंगे । मैं तो इलेक्शन जीत चुकी हूं यह जीत आपके बिना खट्टी होगी । ऐसे में जब रिजल्ट आएगा और आपके बूथ से 50 से 100 वोट आएगा। ऐसे में आप मेरे पास काम के लिए आओगे तो समझ लीजिए।
मेनका गांधी इस वीडियो में कहते हुए दिख रही हैं कि मैंने अपने फाउंडेशन से कम से कम 1 हजार करोड़ रुपए केवल मुसलमानों के संस्थाओं के लिए बांटे हैं ताकि वे फलें-फूले. इसी बीच मेनका ने कहा ने कहा कि सवाल ये है- आप लोग जब आते हो मदद के लिए तो चुनाव के टाइम आप कहोगे बाबा नहीं.. हम बीजेपी को नहीं देंगे. हम कोई भी पार्टी को दे देंगे, जिससे बीजेपी हारेगी तो हमारा दिल
