मेरठ- मेरठ में डबल मर्डर की वारदात से हड़कंप, 2 युवकों की गला घोंटकर हत्या, शव फेंके, बेल्ट से गला घोंटकर दोनों युवकों की हत्या, हत्या के बाद शवों को बाग में फेंका गया, शव से बरामद मोबाइल से हुई शिनाख्त, बिजौली गांव के मनोज, प्रियांशु थे मृतक, खरखौदा के पांची गांव में डबल मर्डर
बागपत- हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गली में गिरा, टूटे तार में विद्युत आपूर्ति से उठती रही चिंगारी, गली में खेल रहे थे बच्चे, तार टूटने से भगदड़, बड़ौत कोतवाली के आजाद नगर का मामला
कानपुर देहात- थाना सिकन्दरा पुलिस को मिली सफलता, फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया अरेस्ट, बजुर्ग महिला की हत्या के मामले में फरार था, बीड़ी का बंडल उधार न देने पर हत्या की थी, फ़िरोजपुर मोड़ के पास से आरोपी गिरफ्तार, थाना सिकंदरा क्षेत्र फिरोजपुर की घटना
फतेहपुर- गंगा नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत, निर्माणाधीन पुल से छलांग लगाने के बाद नदी में डूबा, हुसेनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा बलखंडी घाट की घटना
