मैडम प्रियंका वाड्रा लापता ! रायबरेली में लगे पोस्टर, रिपोर्ट- आशीष कुमार

रायबरेली 22 अक्टूबर। कांग्रेस की ट्रंप कार्ड माने जाने वाली सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा को लेकर इन दिनों नगर में जगह जगह उनके लापता होने की पोस्टर नजर आ रहे हैं । पोस्टर में प्रियंका को इमोशनल ब्लैकमेल बताया गया है । हालांकि पोस्टर चिपकाने की बात को लेकर जिले की राजनीति में भी गरमा गई है।

इन दोनों शहर के त्रिपुरा चौराहे से लेकर हरदासपुर और गांधी आश्रम सहित अन्य इलाकों पर प्रियंका वाड्रा के पोस्टर लगाए गए हैं। काफी रोचक तरीके से बनाए गए इन पोस्टर में लिखा गया है- अखियां थक गई पंथ निहार आजा रे परदेसी बस एक बार… मैडम प्रियंका वाड्रा लापता इमोशनल ब्लैकमेल लिखा है।

हालांकि प्रियंका वाड्रा के इस प्रकार के पोस्टर लगने के बाद जिले की कांग्रेसी नेताओं ने ऊंची हरकत बताया है।

इन पोस्टर्स में हरचंदपुर रेल हादसे की चीत्कार, ऊंचाहार में हुई दुर्घटना से हाहाकार , लालपुर में डूबे मासूमों की जीवन धार , कहीं नहीं दिखी रायबरेली की कथित रिश्तेदार लिखा हुआ है।

शायराना अंदाज में बनाए गए यह पोस्टर नगर में लगने के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। इतना ही नहीं पोस्टर में प्रियंका गांधी के रायबरेली ना आने पर तंज कसा गया है लिखा गया है कि नवरात्र दुर्गा पूजा दशहरा में तो नहीं दिखाई दी अब क्या ईद में दिखेंगी मैडम वाड्रा?

प्रियंका के इस प्रकार की पोस्टर लगने के बाद जिला अध्यक्ष कांग्रेस ने कहा है कि उन्हें ऐसी जानकारी नहीं है । ऐसी गंदी हरकत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *