मैनपुरी मे डकैती के दौरान व्यापारी की हत्या, लाखो लूटे

लखनउ 13 जनवरीः यूपी के मैनपुरी मे एक व्यापारी के यहां बदमाश ने डकैती डाली। बदमाश व्यापारी की हत्या करने के बाद लाख के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गये। बदमाश के हमले मे व्यापारी की मां घायल हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मामला सदर कोतवाली के मोहल्ला अवध नगर का है जहां लूट के इरादे से घुसे अज्ञात डकैतों ने 45 वर्षीय नामी व्यापारी मुरली तापड़िया की लूट के दौरान हत्या कर दी। डकैतों ने उनकी मां बसंती देवी को मरणासन्न अवस्था में पहुंचा दिया और लाखों का माल-जेवर लेकर फरार हो गए।


सुबह जैसे ही यह खबर पुलिस को लगी तो उनके भी हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉड टीम की मदद से घटना का बारीकी से निरीक्षण किया है। गंभीर रूप से घायल बसंती देवी को सैफई रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *