Headlines

मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे मुलायम सिंह, पार्टी ने 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की, रिपोर्ट-रिंकू

लखनऊ 8 मार्च । लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के ऐलान के बाद पार्टी के 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है । इसके अलावा बदायूं से धर्मेंद्र यादव फिरोजाबाद से अक्षय यादव चुनावी मैदान में उतरेंगे।

पार्टी की लिस्ट में इटावा से कमलेश कठेरिया रावटसगंज से भाई लाल कोल और बैराज से शब्बीर वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के साथ राष्ट्रीय लोक दल मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं । समाजवादी पार्टी को 37 सीट और बहुजन समाज पार्टी को 38 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का मौका मिला है, तो रालोद को 3 सीटें दी गई है। गठबंधन ने अपनी तरफ से कांग्रेस के लिए अमेठी और रायबरेली की सीटें छोड़ दी है।

गठबंधन में कांग्रेसी शामिल होने की संभावनाओं के बीच पार्टी में रायबरेली और अमेठी समृद्ध कुल 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं इनमें से 8 सीटें उसने 2009 के चुनाव में जीती थी जिन प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है उसमें अमेठी से राहुल गांधी रायबरेली से सोनिया गांधी धरहरा जितेंद्र प्रसाद उन्नाव से अन्नू टंडन फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद अकबरपुर से राजा राम पाल फैजाबाद से निर्मल खत्री जालौन से बृजलाल खाबरी अकबरपुर से राजा रामपाल और कुशीनगर से आर पी एन सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

हालांकि, कांग्रेस ने प्रदेश की रायबरेली व अमेठी समेत कुल 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें से आठ सीटें उसने वर्ष 2009 के चुनाव में जीती थीं।

अमेठी से राहुल गांधी तो रायबरेली से उनकी मां सोनिया गांधी चुनाव लड़ेंगी। धौरहरा से जितिन प्रसाद, उन्नाव से अन्नू टंडन, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, फैजाबाद से निर्मल खत्री, जालौन से बृजलाल खबरी, अकबरपुर से राजाराम पाल और कुशीनगर से आरपीएन सिंह चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *