मैनपुरी। किन्नर पर बदमाशों ने फायरिंग का प्रयास किया

मैनपुरी। किन्नर पर बदमाशों ने फायरिंग का प्रयास किया,तमंचा न चलने से किन्नर,उसके साथी की बची जान,किन्नर ने सूझबूझ से बदमाशों का किया मुकाबला,किन्नर ने लोगों की मदद से 1 बदमाश को पकड़ा,पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेकर भेजा थाने,नगला रते से भाजपा की सभासद है मुस्कान किन्नर,कोतवाली इलाके के गोपीनाथ अड्डा की घटना.

अम्बेडकरनगर। माफिया खान मुबारक की मौत का मामला—

खान मुबारक के पैतृक गांव में भारी पुलिस बल तैनात,खान मुबारक की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा,इलाके में खान मुबारक के कारनामे और मौत की चर्चा,मुबारक के बारे में कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं,खान मुबारक पर दर्ज थे तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमें,खान मुबारक का भाई जफर सुपारी मुंबई की जेल में है बंद,हंसवर थाना के हरसम्हार गांव का रहने वाला था खान मुबारक।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग को बुझाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद मांगी। रक्षा मंत्री के निर्देश पर वायुसेना के AN 32 और Mi-15 विमान आज रात भोपाल पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा कर सतपुड़ा में आगजनी की घटना की जानकारी दी ।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आग बुझाने के प्रदेश सरकार के प्रयासों और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों(आर्मी, एयरफोर्स,भेल, सीआईएएसएफ, एयरपोर्ट एवम अन्य) से मिली मदद से भी अवगत कराया । प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग लगने के प्रारंभिक कारणों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी के गठन की घोषणा की।

एसीएस गृह राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव-शहरी नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव-पीडब्ल्यूडी सुखबीर सिंह और एडीजी फायर कमेटी में हैं। कमेटी मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपेगे।

दमकल की 30-40 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। हमें उम्मीद है कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया जाएगा। लगभग 8-10 जवान भी मौके पर मौजूद हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है: आशीष सिंह, कलेक्टर, भोपाल

लखनऊ: पृथक परिवारिक आवास सशस्त्र सीमा बल में लगी आग*,आग लगने से SSB आवास में मचा हड़कंप,अग्नि शमन विभाग और SSB के जवानों ने बुझाई आग,कैंटीन में लगी थी आग,आग लगने से कैंटीन जलकर राख,सुरक्षा के दृष्टि से अपार्टमेंट को कराया गया खाली,आईजी SSB मौके पर पहुंच लिया घटना का जायजा,थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में है SSB के आवास.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *