सतना, एमपी। मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में 11 वर्षीय मासूम के साथ दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी की गई है !मासूम बच्ची की हालत अत्यंत गंभीर है !
मामले में मैहर मंदिर समिति के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है !
वारदात मैहर के पास एक गांव की है दोनों आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर गांव के पास ही एक पहाड़ी पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म के बाद दोनों ने मासूम के निजी अंगों में लकड़ी डाल दी !
खून से लथपथ मासूम बच्ची शुक्रवार सुबह घर पहुंची तो हैवानियत का पता चला !
बच्ची बृहस्पतिवार दोपहर से ही लापता थी परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया पुलिस ने मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारी रविंद्र कुमार और मंदिर की गौशाला के कर्मचारी अतुल बढ़ोलिया को गिरफ्तार किया है !
बच्ची को इलाज के लिए रीवा भेजा गया है !
