मोदी ने राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया, शपथ ग्रहण की तारीख तय नहीं

नई दिल्ली 25 मई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई सरकार के गठन का दावा पेश किया।। शनिवार रात राष्ट्रपति भवन पहुंचे मोदी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।। नई सरकार का शपथ ग्रहण किस तारीख को होगा अभी यह तय नहीं हुआ है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार गठन की तारीख तय होते ही राष्ट्रपति महोदय को जानकारी दी जाएगी । इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ अपेक्षाएं बढ़ गई हैं उन्होंने कहा कि उनकी सरकार तेज गति के साथ काम करेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने गरीबों के साथ हो रहे छल में छेद किया है. उन्होंने कहा कि देश में गरीबों का छला गया औरयही व्यवहार अल्पसंख्यकों के साथ हुआ है। पीएम ने कहा कि एक डर पैदा किया गया और उन्हें गरीब रखने की कोशिश की गई, लेकिन अब इस धारणा को तोड़ने की जरूरत है। पीएम ने कहा की देश में गरीब एक राजनीतिक संवाद-विवाद का विषय रहा, एक फैशन का हिस्सा बन गया, भ्रमजाल में रहा, पांच साल के कार्यकाल में हम कह सकते हैं कि हमने गरीबों के साथ जो छल चल रहा था। उस छल में हमने छेद किया है और सीधे गरीब के पास पहुंचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *