यह याद रखना है, कांग्रेस वो पार्टी है जो निवेशकों को भगाती है-मोदी

शाजापुर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “… कांग्रेस के पास आपको देने के लिए सिर्फ और सिर्फ विरोध है, निराशा है, नकारात्मकता है। कांग्रेस शुरूआत से ही तुष्टिकरण, गुंडागर्दी, दंगे-फसाद, भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करती है। कांग्रेस के न तो संगठन में दम है और न ही नीयत है। आप राजस्थान में देखिए, छत्तीसगढ़ में देखिए, वहां कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार की क्या स्थिति है। अब वो डरने लगे हैं कि कहीं लॉकर न खुल जाए। उनको चिंता है कि मोदी को लॉकर का कैसे पता है। लॉकर खुल रहे हैं और नोटों के ढ़ेर निकल रहे हैं। सोना निकल रहा है, सोना। और ये आलू वाला सोना नहीं है… ”

शाजापुर, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आपको यह याद रखना है, कांग्रेस वो पार्टी है जो निवेशकों को भगाती है। कांग्रेस वो पार्टी है, जो हजारो करोड़ों का भ्रष्टाचार करती है। कांग्रेस वो पार्टी है जो सिर्फ एक परिवार के लिए काम करती है, उसे आपके परिवार से कोई मतलब नहीं है। आज इस देश में आप देख लीजिए, जहां-जहां कांग्रेस आई तबाही लाई।”

कांग्रेस जो वादा करती है, वो कभी पूरा नहीं करती है। पिछली बार कर्ज़ माफी का वादा सरकार बनने के 1.5 साल बाद तक भी पूरा नहीं कर पाए। लूटने में ही पड़े रहे…: म.प्र. के बैतूल में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी

छतरपुर, मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “… कांग्रेस देश के लिए, जनता के लिए, एक गरीब के लिए, एक नौजवान के लिए, एक किसान के लिए, माताओं और बहनों के लिए समस्या है और इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए चुनाव सबसे अच्छा अवसर है… पिछले 20 वर्षों में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य मे उभरने में मदद की… ”

उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “… मैं आपके लिए नेता नहीं हूं, मैंने सरकार नहीं चलाई है परिवार चलाया है। बताइए मैं मुख्यमंत्री लगता हूं या भईया? मैंने बहनों में भेदभाव नहीं किया… बहन तो बहन होती है चाहें वह किसी भी जाति की हो…”

छत्तीसगढ़: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राजिम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ”उन्होंने (भूपेश बघेल) महादेव के नाम पर घोटाला किया है, अब महादेव उन्हें छोड़ेंगे नहीं… भूपेश बघेल आपका हिसाब देने का समय आ चुका है… चुनाव के पहले चरण में आप लोग(कांग्रेस) हार चुके हैं और दूसरे चरण के चुनाव में आपका हारना पक्का है… ”

मध्य प्रदेश: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विदिशा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आप लिख लो मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 145 से 150 सीटें देने जा रही है… आज से 5 साल पहले आपने कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी और फिर प्रधानमंत्री मोदी, शिवराज सिंह चौहान, अमित शाह ने मिलकर विधायकों को खरीदकर मध्य प्रदेश की चुनी हुई सरकार को चोरी किया… भाजपा के नेताओं ने सौदा करके जो आपका निर्णय था उसको कुचलने का काम किया है…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *