यूपी एसटीएफ एवम बबीना पुलिस ने लाखो का गांजा पकड़ा, रिपोर्ट -कलाम कुरैशी

झांसी। थाना बबीना एवं यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा परिवहन में संलिप्त ट्रक के साथ 139.6 किग्रा अवैध गांजा सहित
अंतर्राज्यीय 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना बबीना एवं यूपी STF ( यूनिट आगरा) की संयुक्त टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की चेकिंग मे झाँसी-ललितपुर हाईवे पर वैजपुर जाने वाले रास्ते के सामने से अन्तर्राज्यीय अभियुक्त . ट्रक चालक संतोष परमार पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम लज्जा की गढ़ी, थाना सैंपऊ जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र लगभग 21 वर्ष , दीपक कुमार मंगल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी बिरमवाल तहसील बयाना थाना रूदावल जिला भरतपुर राजस्थान उम्र करीब 25 वर्ष को एक ट्रक न0 RJ11GA7857 से 139 किलो 600 ग्राम नाजायज गाँजा (अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रूपये) परिवहन करते हुये पकड़ा गया।जिसके सम्बंध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 229/23 धारा 8/20 (सी) / 60 ( 3 ) एनडीपीएस एक्ट बनाम 1. ट्रक चालक संतोष कुमार पुत्र लाखन सिंह निवासी ग्राम लज्जा की गढी, थाना सैंपऊ जनपद धौलपुर राजस्थान उम्र लगभग 21 वर्ष 2. दीपक कुमार मंगल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी बिरमवाल तहसील बयाना थाना रूदावल जिला भरतपुर राजस्थान उम्र करीब 25 वर्ष 3. वाहन स्वामी संदीप सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी नौराहा नौरा बारी धौलपुर 4. संजय अब्बासी निवासी धौलपुर राजस्थान मो0न0 9216247585 पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि संदीप उपरोक्त वाहन स्वामी है तथा संजय अब्बासी द्वारा बरामद माल ( अवैध गांजा) को मँगवाया गया था। साथ ही यह भी बताया गया कि हम लोग अवैध गांजा को ट्रक के माध्यम से उड़ीसा से अवैध रूप से परिवहन कर राजस्थान, म०प्र० व उ०प्र० मे विभिन्न स्थानो पर सप्लाई करते हैं और हम पहले भी 2-3 बार उडीसा से लाकर अवैध गाँजा का सप्लाई कर चुके हैं। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
बरामद माल का विवरण-
अभियुक्त गणो द्वारा प्रयुक्त एक ट्रक न0 RJ 11 GA 7857 से 47 छोटे- बड़े पैकेट से कुल 139 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा परिवहन करते हुये बरामद गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्र0नि0 रणविजय सिंह थाना बबीना ,उ0नि0 अनुराग शर्मा थाना बबीना , का0 गिरेन्द्र कुमार थाना बबीना , हरिओम पीआरडी बबीना, निरक्षक यतींद्र शर्मा एस टी एफ आगरा यूनिट,दिनेश कुमार STF यूनिट आगरा 3. हे0का0 अरविन्द कुमार STF यूनिट आगरा 4. हे0का0 विवेक कुमार एस टी एफ यूनिट आगरा 5. हे0का0 प्रदीप यादव STF यूनिट आगरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *