यूपी एसटीएफ ने किया बड़ा खुलासा, एन०सी०आर० क्षेत्र में अवैध रूप से हथियारों की तस्करी करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने किया बड़ा खुलासा

एन०सी०आर० क्षेत्र में अवैध रूप से हथियारों की तस्करी करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस की टीम ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहे और कारतूस बरामद

अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले तस्कर शिवम सैनी उर्फ डिब्बा को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से कई अवैध असलहें और कारतूस बरामद करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त शिवम सैनी उर्फ डिब्बा पुत्र राजू सैनी निवासी अहीरपाडा थाना खुर्जा नगर, जनपद बुलन्दशहर का रहने वाला है

गिरफ्तार अभियुक्त से
1अदद पिस्टल 32 बोर,
85 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, 4अदद कन्ट्रीमेंड पिस्टल 315 बोर,6 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ,1 अदद बुलेट मोटर साईकिल बिना नम्बर की,1 अदद मोबाइल फोन बरामद किया है।

एसटीएफ की टीम ने पिलर नं 20-21 के बीच से रेलवे कासिंग की ओर जाने वाला कच्चा रास्ता, थाना पिलखुआ जनपद हापुड क्षेत्र गिरफ्तार किया है

विगत कुछ दिनों से एसटीएफ को विभिन्न जनपदों में अवैध रूप से असलहा की तस्करी करने वाले गिरोह के सम्बन्ध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी।

इस सम्बन्ध में राज कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नोएडा के निर्देशन एवं नवेन्दु कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ यूनिट नोएडा के नेतृत्व में अवध नारायण चौधरी, दीपक कुमार, उप निरीक्षक एस०टी०एफ० नोएडा यूनिट द्वारा टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *