लखनऊ 15 जून। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन दिया उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है और सरकार कानून व्यवस्था का पालन करने में नाकाम साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि कोर्ट परिषद में बार काउंसिल की अध्यक्ष की हत्या कर दी जाती है। पुलिस कर्मी पत्रकारों को पीट रहे हैं ।लूट और हत्या की घटनाएं पढ़ रही हैं। गुंडे बेखौफ हैं और महिलाओं की सुरक्षा का दावा झूठा साबित हो रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बच्चियों के साथ बीते दिनों हुई बर्बरता पूर्वक घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया है प्रदेश में किसी प्रकार की कानून व्यवस्था नहीं है ।
उन्होंने कहा कि सरकार ने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को क्यों हटाया। क्या प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी अच्छी थी कि उन्हें हटाना पड़ा?
उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप किए जाने की मांग की।
