उरई । अज्ञात शव मिलने का तांता जिला पुलिस के लिए चुनौती बन गया है । शुक्रवार को तो शहर में ही एक अज्ञात लाश की सूचना से पुलिस हलकान हो गई ।
कोतवाली क्षेत्र में झांसी रोड पर आज शाम पुल के नीचे एक शव होने की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची । शव 45 से 50 वर्ष के बीच की उम्र के व्यक्ति का है ।
शव की पहचान न हो पाने से छानबीन में मुश्किल आ रही है । गौरतलब है कि इसके पहले सिरसाकलार थाना और आटा थाना क्षेत्र में भी अज्ञात शव मिल चुके हैं जो कि महिलाओं के थे । इनकी शिनाख्त में भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पायी है ।
