कालपी । झांसी रेंज के डी.आई.जी सुभाष बघेल ने कालपी प्रवास के अवसर पर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर मंगरौल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करके जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी और ए.एस.पी सुरेंद्र नाथ तिवारी के साथ पुलिस उप महानिरीक्षक ने निर्माणाधीन पी.टी.सी भवन के आवासो, शौचालयो, सड़को, प्रशासनिक भवन, शूटिंग रेंज आदि का घूम -घूम कर जायजा लिया । परेड ग्राउंड की अपूर्ण हालत को देखकर डी.आई.जी ने कार्यदायी संस्था पुलिस आवास निर्माण निगम के इंजीनियरों तथा अफसरों को निर्देश दिया कि मानक के मुताबिक सभी कार्य पूरे कर लिए जाये क्योंकि शासन की मंशा के अनुसार अगले सप्ताह में स्टाफ की तैनाती की जायेगी।
मालूम हो कि पीटीसी में 800 जवानो को ट्रेनिगं दी जा सकेगी । समझा जाता है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगरौल में पी.टी.सी के उद्घाटन समारोह में आयेंगे । प्रशासन इसी के मद्देनजर पी टी सी के पास हैलीपेड़ सहित सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल करने में जुटा है ।
