लखनऊ 15 जुलाई। यूपी के सम्भल में बेहद शर्मनाक वाकया सामने आया है। दरिंदो ने दरिंदगी की हद पार कर दी। उन्होंने एक महिला के ।साथ गैंगरेप के बाद उसे हवनकुंड में जिंदा जला दिया।
यूपी में अपराध कम होने का दावा भले ही सरकार करें लेकिन संभल की घटना के बाद दरिंदगो की दरिंदगी ने हद ही पार कर दी।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के पति ने बताया कि घटना के समय उसकी पत्नी ने सो नंबर पर कॉल भी किया था, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी।
पुलिस ने बताया घटना शनिवार को तड़के राजपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एक गांव में घटी. पीड़िता का पति गाजियाबाद में मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है और उनके दो बच्चे हैं. पीड़िता के परिवार वालों ने पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.
पुलिस का कहना है कि शनिवार को तड़के महिला अपने घर में सोई हुई थी, जब बदमाश उसके घर में घुस आए. बदमाश सो रही पीड़िता को उठाकर पास में ही स्थित एक मंदिर में ले गए और उसके साथ हैवानियत करने की कोशिश की.
पीड़िता के पति का आरोप है कि बीती रात पांच बदमाश उसके घर में जबरन घुस आए और उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप किया गया. गैंगरेप के बाद महिला ने पुलिस से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन 100 नंबर पर उसे कोई जवाब नहीं मिला.
इसके बाद पीड़िता ने अपने चचेरे भाई को भी फोन कर अपनी आपबीती सुनाई. पीड़िता और उसके चचेरे भाई के बीच हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप भी सामने आ गया है, जिसमें पीड़िता अपने साथ रेप की बात बता रही है.
हालांकि इस बीच पुलिस या पीड़िता का चचेरा भाई मदद के लिए कुछ कर पाता, बदमाश फिर से घर में दाखिल हुए और महिला को घसीटते हुए मंदिर में ले गए. बदमाशों ने सबूत नष्ट करने के मकसद से मंदिर में बने हवनकुंड में महिला को जिंदा जलाकर मार डाला.
पुलिस का कहना है कि पांचों आरोपी उसी गांव के रहने वाले हैं और उनकी पहचान कर ली गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में ADG के हवाले से बताया गया है कि पुलिस ने मौका ए वारदात से अहम सबूत जुटा लिए हैं, जिसमें पीड़िता की आखिरी कॉल का रिकॉर्ड भी शामिल है.
