हमीरपुर 13 नवंबर मंगलवार को जिले में एक दर्दनाक हादसे में तालाब में नहाते समय 3 बच्चियों की डूबने से मौत हो गई । इससे गांव में मातम पसर गया। यह तीनों बच्चियां एक ही परिवार की बताई जा रही है ।
पुलिस के अनुसार यह घटना लल पूरा थाना क्षेत्र खुर्द गांव की है। यहां गांव में बने एक तालाब में नहाते समय 3 बच्चियां डूब गई परिजनों ने बच्चियों के शव काफी खोजें लेकिन नहीं मिले। बाद में उन्हें किसी तरह निकाला गया । आनन-फानन में परिवार वाले बच्चियों को अस्पताल जाने ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
