लखनऊ 4 नवंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद हर आदमी गुस्से में है। यहां एक बाप ने अपनी सौतेली बेटी के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी । हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि हीमपुर थाना क्षेत्र के मुबारक पुर खादर निवासी कुछ वक्त रविवार को नहर के पास टहल रहे थे इस दौरान पुणे नहर में एक लाश नज़र आई।
युवकों ने इसकी सूचना 100 नंबर को दी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में तैर रही 10 साल की बच्ची की लाश को बाहर निकाला। मृतका की शिनाख्त उसके भाई शुभम ने राधिका के रूप में की । शुभम ने अपनी मां आदेश को इस बारे में जानकारी दी।
बताया जाता है कि शुभम की मां अपने गांव तेली पुरा जिला अमरोहा गई हुई थी। आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में बालिका के सौतेले बाप गुरमेर ने उसके साथ रेप करते हुए उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि जिस कमरे में आरोपी गुरमेर सोया हुआ था उसका विस्तार खून से सना था । इसके अलावा बालिका के कपड़े में भी खून लगा था। सीओ महेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
