यूपी में गंगा स्नान से लौट रही कार खेत में पलटी , तीन महिलाओं की मौत

लखनऊ 5 अप्रैल । हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की मारुति कार टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर एनएच 58 पर सड़क सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार कांता पत्नी सुभाष निवासी वनगांव थाना तराना जिला आजमगढ़, हेमा पत्नी रॉकी एवं राकेश पत्नी ना मालूम निवासी बबकपुर थाना मेरठ से तीन महिलाओं की मौत हुई है।

जबकि मुकेश पत्नी सुंदर विशाल पुत्र सुंदर शिखा उतरी रॉकी राहुल पुत्र सिकंदर निवासी बाबतपुर और सुभाष पुत्र टेबूराम, अंशिका पुत्री सुभाष निवासी बनगांव और कार चालक मोहन चेतन सात घायल हुए हैं घायलों को मेरठ एसडीएम के अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *