==============================
झाँसी/आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव माननीय के0सी0 वेणुगोपाल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवम उत्तर प्रदेश के प्रभारी माननीय अविनाश पाण्डेय जी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के द्वारा योगेन्द्र सिंह परीक्षा को झाँसी का जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी मनोनीत किया है,यह जानकारी देते हुए पूर्व झाँसी मण्डल प्रवक्ता राजेन्द्र शर्मा,एडवोकेट ने बताया कि वर्तमान मे योगेन्द्र कांग्रेस पार्टी मे जिला उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे,काफी लम्बे अर्से से इनका परिवार कांग्रेस पार्टी के लिए निरन्तर कार्य कर रहा है,इनके जिलाध्यक्ष बनने से निश्चित तौर पर कांगेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनाव मे इसका लाभ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री माननीय प्रदीप जैन आदित्य को मिलेगा,झाँसी जनपद के बरिष्ठ कांग्रेस पार्टी के नेताऔ सहित समाज सेवी संगठनौ ने योगेन्द्र को जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बनाये जाने पर बधाई दी,
योगेन्द्र सिंह परीक्षा कांग्रेस पार्टी के झाँसी जिलाध्यक्ष बनाये गये
