राजद -कांग्रेस विनाश की पहचान राजग है विकास का प्रतीक: मोदी

सहरसा /कटिहार | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस गठबंधन पर निशान साधते हुए कहा कि यह विनाश की पहचान है, जबकि राजग विकास का प्रतीक है| बिहार के सहरसा के सोनबरसा की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा, नए और पहली बार वोट डालने वाले मतदाता बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए वोट करें| पहली बार वोट देने वाले नौजवानों के वोट से राजग की सरकार बनेगी और जंगल राज की हार होगी |
पीएम मोदी ने कहा बिहार तेजी से विकास के पद पर बड़ रहा है, यह रफ्तार रुकनी नहीं चाहिए | फिर एक बार बिहार में सुशासन की सरकार बनेगी| युवाओं की आकांक्षा पूरी होगी और हमारा संकल्प है की बिहार का युवा बिहार में ही रोजगार पाए | पीएम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए कहा, हमें अपनी बेटियों का सम्मान करना चाहिए| यह जीत हमारी बेटियों के आत्मविश्वास का प्रतीक है| उन्होंने कहा कि आज देश में लगभग 87 लाख स्टार्टअप है | जिनमें महिलाएं मुखिया या साझेदार हैं| विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोग हमारी बेटियों का सम्मान नहीं करते| हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह सुनिश्चित किया कि अधिकतर पाक के मकान महिलाओं के नाम पर दिए जाएं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *