Headlines

राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को नाम निर्देशन, आदर्श आचरण संहिता, विज्ञापन प्रमाणन आदि के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे)13 अक्टूबर 2023/ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के सफल संचालन हेतु कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी पटेल की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने तथा आदर्श आचरण संहिता, सुविधा एप के माध्यम से नामांकन दाखिला तथा नाम निर्देशन के तहत अपनाई जाने वाली सावधानियां तथा आवश्‍यक दस्तावेज आदि के संबंध में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर अजय कुमार जैन व कौशलेन्द्र सिंह द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रषिक्षण में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को वोटर इन्फारमेशन स्लिप, आदर्श आचरण संहिता के दौरान क्या करें, क्या न करें, नाम निर्देशन पत्र (2 ख) के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेज एवं समय-सीमा व ऑनलाईन नामिनेशन प्रक्रिया, अभ्यर्थियों के आपराधिक विवरण, निर्वाचन व्यय, अनुमतियां, सी विजिल एप, मीडिया सर्टिफिकेषन एण्ड मानीटरिंग कमेटी के अंतर्गत राजनैतिक विज्ञापनों के पूर्व प्रमाणन, प्रिन्ट मीडिया, पेड न्यूज आदि के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *