➡लखनऊ- ओम प्रकाश राजभर ने गब्बर इज बैक के सवाल पर कहा , मेरा बयान शोले वाले गब्बर का नहीं था-ओपी राजभर,मेरा बयान अक्षय कुमार वाले गब्बर से था- ओपी राजभर ,’अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में जो कमियां थी निकल पड़ा हूं’, जो कमियां थी अब मैं फरसा लेकर निकल पड़ा हूं-राजभर,’मुसलमानों के बीच जगह बनाने के लिए खाई पाटने के लिए निकल पड़ा हूं’ ,’हम लोग लोकसभा चुनाव में 80 की 80 सीटें जीतने जा रहे हैं’, ‘सपा, बसपा, कांग्रेस ने मुसलमान का हक़ लूटने का काम किया’
➡लखनऊ- सूत्रों के हवाले से इस वक्त की बड़ी खबर,स्वामी प्रसाद मौर्य की कांग्रेस से बातचीत-सूत्र ,स्वामी प्रसाद कांग्रेस के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव-सूत्र ,कुशीनगर से चुनाव लड़ सकतें है स्वामी प्रसाद- सूत्र , कांग्रेस से स्वामी प्रसाद कुशीनगर से प्रत्याशी हो सकते हैं
➡लखनऊ- स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा जी की पुण्यतिथि पर किया नमन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की , पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन , स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की , योजना भवन में सीएम योगी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
➡आगरा-लोकसभा चुनाव में संवेदनशील मतदान स्थल चिन्हित, 616 मतदान केंद्रों के 1210 संवेदनशील मतदेय स्थल चिन्हित , सबसे ज्यादा संवेदनशील स्थल फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में, फतेहपुर सीकरी लोकसभा में 786 संवेदनशील मतदेय स्थल , आगरा सीट पर 424 संवेदनशील मतदेय स्थल चिन्हित,संवेदनशील मतदेय स्थलों पर पूर्व में हिंसा हो चुकी है , संवेदनशील मतदेय स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था ,चुनाव प्रभावित करने वालों पर पुलिस की कड़ी नज़र रहेगी.
➡मऊ- चुनाव से पहले ग्रामीणों ने चुनाव का किया बहिष्कार, भारी संख्या में ग्रामीण कर रहे चुनाव का बहिष्कार, लगभग 10 हजार ग्रामीण कर रहे चुनाव का बहिष्कार, लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को होगा भारी नुकसान, रेलवे फाटक की मांग को लेकर ग्रामीण बैठे धरने पर,रेलवे फाटक बंद होने से 10 गांव का संपर्क बाजार से टूटा ,रेलवे फाटक नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया ग्रामीण ने ,सरायलाखंशी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह गांव का मामला.
➡बस्ती- घर से नदी में स्नान करने निकला युवक नदी में डूबा, अंकुर अग्रहरि की नौरहनी घाट पर स्नान करते डूबने से मौत,गोताखोरों की मदद से ढाई घंटे तक खोजने के बाद मिला शव ,नदी में जाल डालने के दौरान मृतक अंकुर का शव बरामद, लालगंज थाना क्षेत्र के नौरहनी घाट का मामला
➡बरेली- 96 बसों से अयोध्या के लिए रवाना हुए भाजपाई,रामलाल के दर्शन के लिए रवाना हुए भाजपाई ,जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में 62 बसों से 5000 कार्यकर्ता रवाना ,महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में 32 बसों से 2000 कार्यकर्ता रवाना, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने राम भक्तों पर बरसाए फूल .
➡दिल्ली- सीएम केजरीवाल को ईडी ने भेजा एक और समन,ईडी ने 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया ,दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल से होगी पूछताछ ,ईडी ने सीएम केजरीवाल को 9वां समन भेजा ,कल केजरीवाल को ईडी केस में मिली थी जमानत.
➡सहारनपुर – पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों के 5000 जवान कराएंगे चुनाव, संवदेनशील 429 मतदान केंद्रों पर CCTV,ड्रोन कैमरों से नजर , अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनी सहारनपुर पहुंच चुकी है, 2 सीआरपीएफ, 2 आईटीबीपी, 1 पीएसी की कंपनी मौजूद, अधिकारियों के साथ संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त जारी.
➡हरदोई- मजिस्ट्रेट के आदेश पर कब्र से निकाला गया शव, कब्र से शव निकालकर किया जाएगा पोस्टमार्टम, परिजन लगा रहे पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप , परिजनों ने डीएम और मुख्यमंत्री से की थी शिकायत, आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पीड़ित परिजन पोस्टमार्टम की कर रहे थे मांग,पुलिस पर जबरन शव दफन करवाने का आरोप , चोरी की शिकायत पर पुलिस पकड़कर लाई थी थाने
हरियावां थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव का मामला
➡प्रतापगढ़- हत्या के 8 आरोपियों को आजीवन कारावास, अपर सत्र न्यायाधीश नंद प्रताप ओझा ने सुनाई सजा, जमीन के रंजिश में कृष्णकांत मिश्र की हुई थी हत्या, राज्य की ओर से पैरवी एडीजीसी राकेश प्रताप सिंह ने की, नगर कोतवाली के रामपुर गौरी में 2006 में हुई थी हत्या.
➡अलीगढ़ – हरियाणा रोडवेज बस ने 2 बाइक सवारों को रौंदा, एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल, पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा, बस और ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया,लोधा थाना इलाके के करसुआ की घटना.
➡अमरोहा- अमरोहा में दबंगों ने झोपड़ी में लगाई आग, दबंगों ने महिला के साथ बदसलूकी भी की,दबंगों ने जमीन कब्जाने को लेकर लगाई आग ,महिला के शोर मचाने पर दबंग मौके से फरार , पुलिस ने पीड़ित परिवार का नहीं किया केस दर्ज, पीड़ित परिवार ने पलायन करने की दी चेतावनी, अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के किशन गढ़ का मामला
➡बुलंदशहर- बारातियों पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, धारदार-हथियार से हमला कर किया लहूलुहान,3 बारातियों को स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती , दूल्हे का भाई गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर, पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी करने में जुटी, जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव बजेड़ा का पूरा मामला
➡रामपुर – कबाड़ी के गोदाम मे भीषण आग लगने से हड़कंप, आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख,मौके से दमकल विभाग ने भीषण आग पर काबू पाया , रामपुर के विषर्दनगर के थाना बिलासपुर की घटना
➡बुलंदशहर- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस, फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची, खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र की की घटना.
➡हरदोई- रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले युवक-युवती के शव, प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या करने की आशंका, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा, कछौना थाना क्षेत्र के दलेलनगर के पास का मामला
➡मैनपुरी – बिजली के करंट से नवविवाहिता की मौत , सफ़ाई के दौरान नवविवाहिता को लगा करंट,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , मैनपुरी के थाना ओछा इलाके का मामला
➡दिल्ली- लोकसभा चुनाव में आधी आबादी पर बीजेपी की विशेष नजर, , बीजेपी के महिलाओं को साधने के लिए बनाया विशेष प्लान, प्रधानमंत्री की जनसभाओं में मंच पर दिखेंगी ज्यादा महिलाएं, मंच की पहली और दूसरी लाइनों में महिलाओं को बैठाने के निर्देश,3-3 या 4-4 वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों को बैठाने के निर्देश , महिला नेताओं के ग्रुप से पीएम का सम्मान,धन्यवाद कराने के निर्देश.
➡दिल्ली- पीएम आवास पर केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक जारी , प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हो रही बैठक, आचार संहिता लगने के बाद पहली केन्द्रीय कैबिनेट बैठक, प्रधानमंत्री के आवास पर हो रही केन्द्रीय कैबिनेट बैठक.
➡दिल्ली- सत्येन्द्र कुमार जैन की जमानत याचिका पर फैसला कल , सुप्रीम कोर्ट जमानत याचिका पर कल सुनाएगा फैसला, जस्टिस बेला त्रिवेदी,पंकज मिथल की बेंच ने की सुनवाई की
————————————————————————————
——————————————
