राजस्थान में सचिन पायलट को सौंपी जा सकती है कमान! रिपोर्ट -नैना

नई दिल्ली 14 दिसंबर। मुख्यमंत्री पद के लिए नाम को अंतिम रूप किए जाने को लेकर फंसा पेच आज दोपहर तक निकलने की संभावना है। माना जा रहा है कि कांग्रेस युवा जोश और अनुभव को संतुलन में बनाए रखने के लिए राजस्थान में सचिन पायलट की हाथ में मुख्यमंत्री पद की कमान सौंप सकती है। पार्टी में मध्यप्रदेश में पहले ही अनुभवी नेता कमलनाथ को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है।

आज एक बार फिर सचिन पायलट ने राहुल गांधी से मुलाकात की इस बीच प्रियंका गांधी राहुल गांधी के साथ सीएम पद को लेकर मंथन कर रही हैं।

कमलनाथ 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उनका शपथ ग्रहण समारोह लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया है।

इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के दावेदार भूपेश बघेल ने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद पर्यवेक्षक यहां आए और सभी विधायकों के साथ बैठक की सब ने मिलकर यह फैसला किया है कि अंतिम निर्णय हाईकमान ही लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *