राजाभाईया की जनसत्ता पार्टी को हर जगह युवा जोश देखने को मिल रहा, रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

देहरादून । आज अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल भैया को हर जगह युवा का जोश देखने को मिल रहा है। कुंवर रघुराज प्रताप सिंह की जनसत्ता पार्टी की घोषणा होते है। उत्तर प्रदेश के हर जिले में युवा जोश देखने को मिल रहा है। वही अन्य पार्टी में खलबली हुई है। वही देहरादून के बीजापुर के सर्किट हाऊस में प्रेस काॅन्फ्रेंस मे अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी  युवा साथी राजा भैया के रजत जयन्ती समारोह 30 नवंबर को रमाबाई मैदान लखनऊ में भारी से भारी संख्या में समलित होने के लिये कहा है।
उन्होंने बताया कि कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, मुलायम सिंह व अखिलेश यादव की सरकार में राजाभैया ने मंत्री रहते हुए देश की सेवा की है। इतना ही नहीं प्रदेश में बसपा सरकार के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध राजाभैया के नेतृत्व में जनांदोलन चला था। राजाभैया के सम्मान के लिए गठित आयोजन समिति ने समर्थकों व जनता से अगले कदम के लिए सुझाव मांगा था। जिस पर लाखों की संख्या में समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने राजा भैया के नेतृत्व में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाने का सुझाव दिया था। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दल बनाने का कानूनी कदम उठा लिया गया है। पार्टी का ऐलान राजा भैया 30 नवंबर को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *