Headlines

रानी झांसी के हकीम के मजार पर भूमि माफिया की नजर, रिपोर्ट – मो कलाम कुरैशी

झांसी रानी लक्ष्मीबाई पार्क एवं मैथिलीशरण पार्क के सामने पुरानी तहसील बगल में बनी इतिहासिक प्राचीन माजर पीले शाह बाबा की बनी हुई है जिसका रकबा सुन्नी वक्फ सेंट्रल बोर्ड लखनऊ में दर्ज है एवं सरकारी दस्तावेज मैं भी है परंतु भू माफिया लगातार उक्त मजार को मिट्टी डालकर दबा रहे हैं और एक गहरी सोची समझी साजिश के तहत मजार को क्षतिग्रस्त कर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं पिछले कई वर्षों से लगातार भू माफिया वक्फ संपत्तियों पर कब्जा कर रहे हैं यह पीली शाह बाबा का मजार रानी झांसी के हकीम के रूप में जाना जाता था हे जब भी कोई भी सैनिक या या महल का दीवान या सैनिक बीमार होता था तो हकीम पीले शाह को ही बुलाया जाता था हकीम पीले शाह पीलिया बुखार जैसी बीमारियों के हकीम थे जिनका नाम रानी झांसी ने पीले शाह बाबा रख दिया था आज उनके मजार इतिहास को मिटाया जा रहा है भू माफिया बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं अगर समय रहते हुए उक्त जमीन को नहीं बचाया गया तो एक ही दिन माफियाओं का राज्य होगा और वहां से पीले शाह बाबा का मजार मिटा दिया जाएगा समय रहते हुए अगर प्रशासन नहीं जागा तो इतिहासिक दरगाह का नाम और निशान एक दिन मिट जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *