राफेल विमान सौदा में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया, रिपोर्ट- नैना

नई दिल्ली 12 नवंबर सरकार में 36 राफेल विमानों की खरीद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार दस्तावेज याचिकाकर्ताओं को सौंप दिए गए हैं। दस्तावेजों में कहा गया है कि राफेल विमानों की खरीद में रक्षा खरीद प्रक्रिया 2013 में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है।
दस्तावेजों में जानकारी दी गई है कि विमान के लिए रक्षा खरीद परिषद की मंजूरी ली गई थी। भारतीय दल ने फ्रांसीसी पक्ष के साथ बातचीत भी की ।

यह भी जानकारी दी गई है कि सौदा नियम के मुताबिक हुआ है ,जिसके लिए 74 बैठकें हुई थी । दस्तावेजों में कहा गया कि फ्रांसीसी पक्ष के साथ 1 साल तक बातचीत चली और समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले मंत्रिमंडल के सुरक्षा मामलों की समिति की मंजूरी ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *