Headlines

रायबरेली- करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

रायबरेली- करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, खंभे में करंट उतरने की वजह से हुआ हादसा,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,डलमऊ कोतवाली के कठघर मजरे की घटना.

गाजियाबाद- नोएडा समेत ट्रांस हिंडन क्षेत्र में गंगाजल की आपूर्ति बंद, गंग नहर में सिल्ट आने से बंद की गई फिल्ट्रेशन प्लांट, पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते गंग नहर में आई सिल्ट, हालात सामान्य होने पर शुरू होगा प्लांट, कल से जीडीए, निगम को करनी होगी वैकल्पिक व्यवस्था.

सम्भल – 4 दिन पूर्व किसान की गोली मारकर हत्या का मामला , पड़ोसी ट्यूबवेल स्वामी ने की थी किसान की हत्या, दूसरे किसान को फंसाने की नियत से की थी हत्या, आरोपी और दूसरे किसान के बीच चल रहा था विवाद, पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना जुनावई क्षेत्र के गांव लावर का…मामला 

यमुना नदी के असामान्य रूप से बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एहतियात के तौर पर सिंघू बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से Heavy Goods Vehicles के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैl

वहीं हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली अंतरराज्यीय बसें आईएसबीटी कश्मीरी गेट न जाकर सिंघू बॉर्डर पर ही रुक जायेंगीl

आवश्यक सेवाओं जैसे खाद्य पदार्थ और पेट्रोलियम उत्पादों को लाने वाले वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *