राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का झांसी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत:-
राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे एवम प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ रोहित अग्रवाल का झांसी जिलाध्यक्ष बृजमोहन सिंह पिपरा के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवम समर्थकों ने झांसी के सेमरी टोल प्लाजा एवम बड़ागाँव मे ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव एवम प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ का झांसी महानगर आगमन पर मेडिकल तिराहे पर राकेश दुबे ने एवम महानगर अध्यक्ष रोहित भार्गव ने महारानी लक्ष्मीबाई पार्क पर सैंकड़ों समर्थकों के साथ फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। तदोपरांत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे एवम प्रदेश अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ रोहित अग्रवाल ने महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी कार्यकर्ताओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और झाँसी की धरती पर आ कर अपने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव की अच्छी तैयार करने के लिये जोस भरा।इस अवसर पर अनिल त्रिपाठी, अनिल मौर्य, स्वदेश गौरब मिश्रा,सरदार कुलवंत सिंह खालसा,चौधरी मो. सिकन्दर, सचेन्द्र सिंह सोनू,सरदार विजय सिंह,विश्वजीत सिंह, प्रभाकर शास्त्री,हैरान सिंह, जितेन्द्र बगवार, दीपेन्द्र राजपूत, रिंकू यादव, सौरभ सिंह बुन्देला, अफसर यादव, अनिता खरे, पुष्पेन्द्र शर्मा,रंजीत रायकवार,मोहित अहिरवार, लोकेश अहिरवार, नीलू यादव, सहवाग यादव, विशाल कुशवाहा, बृजमोहन राजपूत, संजेश पाल आदि सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का झांसी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत:-
