राहुल के मार्च से डर गयी योगी सरकार, कुलदीप को तड़के 4 बजे बंदी बनाना पड़ा

नई दिल्ली 13 अप्रैलः बीती रात राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर मिडनाइट मार्च निकाला। इस मार्च की गूंज ने मोदी ही नहीं योगी सरकार को भी हिलाकर रख दिया। रात मे राहुल का मार्च सड़क पर आवाज बुलंद कर रहा था, तड़के सीबीआई ने विधायक कुलदीप सिंह को बंदी बना लिया। योगी सरकार नहीं चाहती कि वो इस मुददे पर कांग्रेस को किसी प्रकार का फायदा उठाने का मौका दे।

यूपी के उन्नाव में रेप के आरोपी बीजेपी विधायक पर एक्शन में देरी और पीड़िता के पिता की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद कार्रवाई करने में देरी से जहां बीजेपी निशाने पर थी और जम्मू के कठुआ में 8 साल की मासूम बच्ची के रेप-मर्डर के वीभत्स मामले पर देश गुस्से में था तो आधी रात को राहुल गांधी ने कैंडल मार्च कर देश के गुस्से को अपनी आवाज दी

केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया. आखिरकार शुक्रवार सुबह सीबीआई ने कुलदीप सेंगर को गिरफ्तार किया लेकिन इससे पहले मोदी और योगी सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंचा गया. सरकार की इस चुप्पी ने राहुल गांधी को क्रेडिट लेने का मौका दे दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *