दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ NDA और प्रधानमंत्री मोदी हैं जो संविधान और लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे हैं और दूसरी तरफ INDIA गठबंधन है जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करता है…”
मौद्रिक नीति निर्णयों पर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, “…स्थायी जमा सुविधा दर 6.25% पर बनी हुई है और सीमांत स्थायी सुविधा दर और बैंक दर 6.75% पर बनी हुई है।”*
मौद्रिक नीति फैसलों पर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, ”रिजर्व बैंक ने पॉलिसी रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया गया है।”
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने ट्वीट करते हुए लिखा: “दूरदर्शन द्वारा ध्रुवीकरण को बढ़ावा करने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को प्रसारित करने का निर्णय बेहद निंदनीय है। राष्ट्रीय समाचार प्रसारक को भाजपा-आरएसएस की प्रचार मशीन नहीं बनना चाहिए और इस फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं करनी चाहिए। जो केवल आम चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाना चाहते हैं। केरल नफरत फैलाने के ऐसे दुर्भावनापूर्ण प्रयासों का दृढ़ता से विरोध करता रहेगा।”
